गरम-गरम डोसे


 

गरम-गरम डोसे में लिपटी सी कहानी,
छोटी-छोटी खुशियों की ये प्यारी निशानी।

कुरकुरी सी परत में छुपा सुकून सा एहसास,
हर निवाले में जैसे मिल जाए दिल को विश्वास।

नारियल की चटनी सी सादगी भरी बात,
सांभर की गर्माहट में अपनापन साथ।

केले के पत्ते पर सजा ये सादा सा स्वाद,
भीड़ भरी दुनिया में जैसे अपना सा संवाद।

कुछ पल ठहर कर, बस यूँ ही मुस्कुरा लेना,
हर छोटे लम्हे में भी ख़ुशी को पा लेना।

ज़िन्दगी भी शायद ऐसी ही थाली है,
सादा, रंगीन—और हर स्वाद में निराली है।

~ फ़िज़ा 

Comments

Anita said…
दोसा पुराण बढ़िया है
सुन्दर

Popular posts from this blog

ज़िंदगी तेरे तो खेल निराले हैं

ऐ दुनियावालों ...

वो भी क्या दिन थे...!