Posts

Showing posts with the label ER-Series

एक बहुत बड़ा अपराध था जो मैंने किया..

Image
ज़िन्दगी पादरी के बिना अच्छी गुज़र रही थी  सप्ताहांत मैं भी नौकरी करके देर रात घर आती  काम करने वाले दिन घर के काम ट्यूशन देती  शाम को पादरी के बेटी संग ER कार्यक्रम देखती  वो भी चादर के अंदर मिनी-टेलीविज़न को छुपाकर  पेंटेकोस्टल धर्म में टीवी देखना नाच-गाना हराम है  बेटी अच्छा गाती है सिर्फ येशु के गीत की इजाज़त है  सभी अपने सपने पूरे करने के चक्कर में जी रहे हैं  यमुना से बात होती हफ्ते भर की थकान मिटती तब  ज़िन्दगी अच्छी गुज़र रही थी के पादरी भारत से पहुंचे  जिस दिन आये उसी दिन अनुवाद का विवरण लेने लगे  ज्यादा खुश नहीं थे वो मुझ से मेरे अनुवाद की प्रगति से  रविवार का दिन था और मैं काम से घर पर देर रात आयी  याद आया टॉम सुबह मलेशिया जाने वाला था काम से  सर में दर्द की  वजह से दवाई खा कर मैं सो गयी थी  सुबह के तीन बजे पादरी ने दरवाजा खटखटाया ज़ोर से  उठ नहीं पायी दवाई के असर से, उठना भी नहीं चाहा  सुबह नौ बजे उठी काम पर जाने तब पादरी वहां आये बहुत खरी-खोटी सु...