Posts

Showing posts with the label #Sandesh2Soldiers

देश का गौरव लौटकर आया...!

Image
देश का गौरव लौटकर आया  करें सब अभिनन्दन उसका  धैर्यशील, सभ्य, शालीन, निडर  देश का लाल घर वापिस आया  पाक जो था अपना हिस्सा  काश वो अब भी रहता वैसा   भारत का ही कहलाता तब  गए ज़माने के करतबों का  क्यों भुक्तें अंजाम उसका  आतंकवादी घुस बैठें है  करें ध्वंस हर देश की शांति  चलो मिलकर करें उद्धार  शांतिप्रस्ताव का वो सम्मान  आज देश है भारत और पाक  इनके झगड़े का आंतक ले नफा  युद्ध में शहीद होते है सिपाही  दोनों तरफ के गौरवशाली  कीमत जानें खून जाये न खाली  करें हिफाज़त अपनों की इंसानों की  चाहे वो हों इंसान कहीं के भी  शांति अमन रखें कायम यही नियति  ! ~ फ़िज़ा 

जय हिन्द सेनानियों

Image
सुख हो या दुःख हो  मातम हो या हर्षोउल्लास  एक सिपाही अपने ही  सीमा में और पोशाक में  रहता है और सुरक्षा देता है  काश हम सब भी ऐसा ही  अपने घर में और संसार में  एक ही किरदार इंसानियत का  निभा सकते !?! सोचती हूँ तो दर्द बढ़ता है  तुम्हारे और तुम्हारे परिवार का  हर बलिदान सर आँखों पर  हर ख़ुशी और सुखों के पल  तुम सभी का ऋणी है हर पल  कह न सके या सुन न सके तो  दिल की दुआ दिल से यही है  हमारी ख़ुशी के दो पल आपको  दुःख के दो पल हमको !?! जय हिन्द सेनानियों  तुम इंसान से परे हो  तभी तो फौलादों की तरह  सीमा पर खड़े रहते हो  चट्टानों से लड़कर भी  हमें उसकी आंच से बचाते हो  काश हम भी ज़िन्दगी की  बड़ी हक़ीक़त को जानकर  तुम सा बन पाते !?! इस साल की दिवाली के दीये  तुम्हारे नाम जलाएं चलो साथी  दुआओं में तुम्हारी सलामती  सर्व-संपन्न रहे परिवार तुम्हारा  एक वो पल आये जीवन में तुम्हारे  ...