Posts

Showing posts with the label #happydiwali #humilitycheck #behuman #youcantbeatnature #agreeyouarehumanonly

दीप जलाओ दीप जलाओ आज दिवाली रे !

Image
कोरोना के दिन,महीने निकल गए  इनके साथ त्यौहार जन्मदिन भी  संभलते बचते-बचाते निकल गए  सुना छह दिनों की दिवाली अब के  एक-दो दिन ही मनाई गयी इस साल  न आना और न ही किसी को बुलाना  सभी अपने-अपने संतुष्टि के अनुसार  मना रहे होली और ये आयी दिवाली  सोशल मीडिया न होता तो त्यौहार भी  इस कोरोना की तरह घरों में दब जाती  एक बात का पता चल गया इस बार  कुछ सजने-संवरने के बहाने ही सही  घर की सफाई हुई और चार लालटेन  दीयों के कतार रंगोलियों में सजने लगे  मिठाइयां घर की न सही हलवाई से ही  घरों में रोशन हुए दिवाली के संस्कार यूँही  पटाखों की बात अलग है पर्यावरण को सोच  समय निर्धारित ही सही मगर फुलझड़ियां  खुशिओं के जलाये तो होंगे न इस बार भी? दीप जलाओ -दीप जलाओ आज दिवाली रे  उन विषादों से घिरे चंद यादें दीप संग जलाये   नए वस्त्र, नए कानों में कुण्डल मगर वो पल कहाँ  जब मिट्टी के किले बनाकर राजा, मंत्री घोडा सजाते  रंगोली से सजी गद्दी पर महाराज शिवाजी को बैठाते दिवाली तो हम तब मनाते अब सिर्फ रस्म हैं ...

दिवाली की हसीन रात है

Image
दिवाली की हसीन रात है  लालटेन से निकलती रौशनी  घर के अंधेरों को चीरती हुई  परिवार को संग रखती हुई  दीप जलाने की अनुमति नहीं  आँधियाँ करती है गुस्ताखियाँ  संग ले जाने की देती हैं धमकियाँ  उड़े लपटें आग की मशाल बनकर  जलाकर ध्वंस इंसान का अहम्  सीखाती है सभी को संयम नम्रता  कहती है इंसान से आँख मिलाकर  'तू नहीं किसी से बड़ा, न तेरा धन  न ही कोई औदा सब है प्रकृति से कम'!!  #happydiwali #humilitycheck  #behuman #youcantbeatnature  #agreeyouarehumanonly ~ फ़िज़ा