Posts

Showing posts with the label Pune

शहर

Image
  मेरा शहर जाने क्यों  आज भी बरसों बाद  नाम कहा सुना जाए तो  दिल में एक अपना सा  एक अपने हक़ से जुड़ा  वो शहर जहाँ बचपन  लड़कपन से जवानी तक  आज भी गलियां सड़कें  मानों राह तखतीं हो जैसे  वाहनों से लेकर इंसान  सभी के चेहरे नज़र आते  अमृता प्रीतम के शहर से  बिलकुल अलग मेरा शहर  जैसे दिल एक पल के लिए  जाना चाहे वहीं फिर एक बार  बस एक बार फिर सबकुछ  वैसा उस शहर सा हो जाये  मेरा शहर जो अब बदल गया ! ~ फ़िज़ा