Sunday, January 23, 2022

ज़िन्दगी का नाम है चलना


ज़िन्दगी का नाम है चलना 

बाकि सब नियति का खेलना 

कुछ प्यारी ज़िन्दगी का जाना 

कुछ प्यारी ज़िन्दगी का आना 

मगर यादों की पुड़िया बनाना 

वही है आखिर में रहा जाना 

क्यूंकि जीवन का नाम है जीना 

जीवनदान का दें हम नगीना  

हर ज़िन्दगी न हो पाए बचाना 

एक ज़िन्दगी ही सही, रचना 

ज़िन्दगी का नाम है चलना !


~ फ़िज़ा  

Wednesday, January 05, 2022

उसके जाने का ग़म गहरा है

 

जिस बात से डरती थी 

जिस बात से बचना चाहा 

उसी बात को होने का फिर 

एक बहाना ज़िन्दगी को मिला 

कोई प्यार करके प्यार देके 

इस कदर जीत लेता है दिल 

न हम जी पाते हैं उसके बगैर 

मरते हैं पर उसकी हर अदा पर 

ज़िन्दगी जीने का एक बहाना 

जो देती है सभी को हर पल 

उसके जाने का ग़म गहरा है 

जिस कदर वो नस-नस में बसी 

मुश्किल है इस दर्द की हद पाना 

ज़र्रे-ज़र्रे में है यादों का नगीना  

समझ न आये उसके जाने का 

या फिर उसके ज़िंदादिली का 

जश्न मनाएं !?!


~ फ़िज़ा  

ज़िन्दगी जीने के लिए है

कल रात बड़ी गहरी गुफ्तगू रही  ज़िन्दगी क्या है? क्या कुछ करना है  देखा जाए तो खाना, मौज करना है  फिर कहाँ कैसे गुमराह हो गए सब  क्या ऐसे ही जी...