Posts

Showing posts with the label #internationalwomensday

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

Image
बच्ची हूँ नादाँ भी शायद  तब तक जब तक देखा नहीं  और देखा भी तो क्या देखा  सिर्फ अत्याचार और कुछ नहीं  कभी बात-बात पर टोका-तानी  तो कभी ये कहना लड़की हो तुम  बात-बात पर दायरे में रखना  कहकर बस में नहीं तेरे जानी  तुम लड़की हो तुमसे नहीं होनी  बरसों का ये रिवाज़ यूँही बनी  और हर पीढ़ी ये सोच चुप रही  है रीती यही है निति चुप रहो  लड़की में वाक़ई है कुछ बात  जो वो कुछ भी नहीं कर सकती  वक्त आया है भ्रम तोड़ने का  इतिहास गवाह है पन्ने -पन्ने का  नारी में है जो बात शायद वो सही है  आदमियों से कुछ खास वोही है  जो निडर, कोमल शालीन सही  मौका लेकर दिखलाये रंग नया  तोड़ दो भेद-भाव का ये ज़ंजीर  समाज में चलना कदम बढ़ाये  एक साथ और एक समान  चाहे फिर वो हो नर या नारी ! ~ फ़िज़ा