Posts

Showing posts with the label pakistan

आज़ादी की मुबारकबाद !

Image
स्वतंत्रता के ७३ वर्षों के बावजूद मन अशांत है  क्यों लगता है के पहले से भी अधिक बंधी हैं विचारों से मन-मस्तिष्क से अभिप्राय से बंधे हैं  जब लड़े थे आज़ादी के लिए एक जुट होकर  हर किसी के लिए चाहते थे मिले आज़ादी  उन्हें न सही उनकी आनेवाली नस्ल को सही  एक इंसानियत का जस्बा था जो हमें दे गयी  स्वंत्रता अंग्रेज़ों से उनके अत्याचारों से मुक्ति  मगर फिर आपस में ही लड़ते रहे आजीवन  स्वार्थ और खोखली राजनीती और गुंडागर्दी  कैसे कहें स्वंतंत्रादिवस की शुभकामनाएं जब  आज भी हम आधीन हैं ईर्षा और नफरत के  देश रह गया पीछे मगर सब हैं जीतने आगे  धीरे-धीरे आनेवाला कल भी भूल जायेगा  आज़ादी का संघर्ष और मूल्य शहीदों का  एक ख्वाब तब था और एक अब भी है  चाहे पाक हो या हिंदुस्तान दोनों को है  आज़ादी की मुबारकबाद ! ~ फ़िज़ा 

ज़िन्दगी यही है और कुछ भी नहीं...

Image
खुद  में जब कोई खामियां है  ये जानलो तो लुटा दो सब कुछ  उन खामियों को बदलने में  ऐसा ही कुछ हुआ था मेरे संग  जब टेलीमार्केटिंग में औरों के मुकाबले मैं कम थी परिश्रम से  एक अच्छी बिक्री प्रतिनिधि बनी  जहाँ मेरी नौकरी ४ बजे से ११ थी  वहीं मुझे दो-तीन और काम मिले  अब मैं सुबह ८ बजे से ११ बजे तक  काम ही काम, अलग-अलग उत्पाद  उत्पाद में विश्वास हो तो काम आसान  हर उत्पाद बिकने लगा वो भी तादाद में  शायद मेरे ख्वाब में भी न सोचा हो मैंने  क्रेडिट कार्ड से लेकर बीमा तो बिजली  लम्बी दुरी पर फ़ोन करने के पैकेज  ये चीज़ें कोई खरीदेगा? वो भी फ़ोन पर? ताज़्ज़ुब की बात है मगर सही कहा है  दिल से दिल को राह होती है सही में ! एक मजले से दूसरे मजला और फिर  सारे ऑफिस में मैं जानी-पहचानी हुई  कई दोस्त बने कई प्रशंसक भी हुए  कितनों ने दिल दिए और कितने टूटे  कामियाबी खुशियां लाती हैं मोहब्बत भी  ज्यादा की उम्मीद तब भी नहीं थी  ज़िन्दगी ज़िंदाद...