Posts

Showing posts with the label mrityu

अस्पताल

Image
अस्पताल  एक ऐसी जगह जहाँ जीवन पलता है  जीवन खेलता बेहलता  ख़ुशी देता है  उम्मीद से भरी आशायें रोशन होती है ! अस्पताल  जहाँ जीवन-मृत्यु का तांडव भी है  कभी इस पार निकल आते भी हैं  तो कभी सिर्फ खाली हाथ लौटना है ! अस्पताल  कभी सिर्फ एक पेशा कभी एक फ़र्ज़ है  इंसान ही है जो ग़लत भी हो सकता है  मरीज़ मेहज़  एक मेहमान जिसे जाना है ! अस्पताल  कभी खुशियों के किस्से सुनाये जाते है  कभी ख़ुशी-ख़ुशी कोई घर लौटता है  तो कभी कोई जाकर लौटता ही नहीं ! पुष्पलता को मेरी श्रद्धांजलि !!! ~ फ़िज़ा   

करुणा

Image
  आज कहने को सुनने को  क्या रहा जब खबर सब  एक जैसी ही आ रही हो  जहाँ युद्ध में योद्धा लड़ते  आज हर कोई सैनिक बन  एक-दूसरे को सहारा दे रहा  वीर हैं वो जो अपना नहीं पर  कोविद-ग्रस्त मरीज़ों का सोचें  रिश्तेदारों को हटाकर खुद ही  क्रियाकर्म कर उनको विधि से  मुक्त कर रहे हैं  लड़खड़ाते हैं मेरे लफ्ज़ आज  इंसानियत और हैवानियत को  मुकाबला करते देख ! ~ फ़िज़ा