Posts

Showing posts with the label #IndiaAirstrikeson Pak

देश का गौरव लौटकर आया...!

Image
देश का गौरव लौटकर आया  करें सब अभिनन्दन उसका  धैर्यशील, सभ्य, शालीन, निडर  देश का लाल घर वापिस आया  पाक जो था अपना हिस्सा  काश वो अब भी रहता वैसा   भारत का ही कहलाता तब  गए ज़माने के करतबों का  क्यों भुक्तें अंजाम उसका  आतंकवादी घुस बैठें है  करें ध्वंस हर देश की शांति  चलो मिलकर करें उद्धार  शांतिप्रस्ताव का वो सम्मान  आज देश है भारत और पाक  इनके झगड़े का आंतक ले नफा  युद्ध में शहीद होते है सिपाही  दोनों तरफ के गौरवशाली  कीमत जानें खून जाये न खाली  करें हिफाज़त अपनों की इंसानों की  चाहे वो हों इंसान कहीं के भी  शांति अमन रखें कायम यही नियति  ! ~ फ़िज़ा 

बदले से केवल होगा विनाश

Image
दिल में न जश्न है न जोश  कौन जहाँ में मनाता खुशियाँ अपने ही जैसों को मारकर? शायद मेरा दिल आज़ाद है  बंधा नहीं देशों के दायरों में  इंसान यहाँ भी वहां भी समान  क्यों न मिलकर -समझकर  मुश्किलों का निकालें हल  ज़िन्दगी है जीना जीने का नाम   जंग से केवल भंग होगा इंसान दुश्मन लूटेगा मचाएगा नाश  बदले से केवल होगा विनाश  न जोश है आज न होश है  आज! ~ फ़िज़ा