Posts

Showing posts from October, 2026

कुछ शामें हमें यादों के उस सफ़र पर ले जाती हैं, जहाँ बचपन आज भी साँस लेता है… ❤️📚

Image
  पिछले सप्ताहांत मलयालम के सुप्रसिद्ध लेखक ज़कारिया जी से मिलना किसी Déjà vu से कम नहीं था। ऐसा लगा, जैसे वक़्त की सुइयाँ पीछे घूम गई हों और मैं फिर से अपने स्कूल के दिनों में पहुँच गई हूँ। मुझे याद है, स्कूल में जिन लेखकों की रचनाएँ पढ़ाई जाती थीं, उनके परिचय में सबसे पहले यह देखती थी कि वे जीवित हैं या नहीं! मन में उत्सुकता होती थी कि जिनकी रचनाएँ हम पढ़ रहे हैं, उनसे कुछ सवाल पूछे जाएँ। फिर शुरू होता था पत्र लिखने का सिलसिला। और जब कभी उनके जवाब इनलैंड लेटर में मिलते, तो वह खुशी शब्दों में बयाँ करना मुश्किल था। सोचिए, अपनी पाठ्यपुस्तकों में पढ़े किसी लेखक का ख़ुद जवाब मिलना कितना रोमांचक अनुभव रहा होगा! वे पत्र हमारे लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं थे। ज़कारिया जी से मिलकर वही पुरानी अनुभूति फिर से जीवंत हो उठी। फ़र्क़ बस इतना था कि इस बार सवाल पूछने के लिए न पत्र लिखने की ज़रूरत थी, न जवाब का इंतज़ार करने की। लेखक हमारे सामने थे, और हम उनसे सीधे संवाद कर सकते थे। सच कहूँ तो मैंने उनकी किताबें अभी तक नहीं पढ़ी हैं, क्योंकि उनकी अधिकांश रचनाएँ मलयालम में हैं। मैं मलयालम बोल और...

वो मेज़ याद आती है!

Image
  याद आती है वो मेज़, जो कमरे की खिड़की से झाँकती नज़रों के साथ ही कहीं खो जाती थी। किताबें खुली रहतीं सामने, होमवर्क के बहाने, मगर न जाने क्यों वो खिड़की मुझे बहला ले जाती— दूर, बहुत दूर, प्रकृति की छाँव में। कभी किसी आहट से, कभी किसी पंछी की आवाज़ से अचानक चौंकती, तो याद आता— अरे! किताबें तो खोली थीं होमवर्क के लिए... मगर मन तो कब का उन पन्नों से निकलकर उस खिड़की के पार हरियाली में जा बसा था। ~ फ़िज़ा