Thursday, April 29, 2021

करुणा


 

आज कहने को सुनने को 

क्या रहा जब खबर सब 

एक जैसी ही आ रही हो 

जहाँ युद्ध में योद्धा लड़ते 

आज हर कोई सैनिक बन 

एक-दूसरे को सहारा दे रहा 

वीर हैं वो जो अपना नहीं पर 

कोविद-ग्रस्त मरीज़ों का सोचें 

रिश्तेदारों को हटाकर खुद ही 

क्रियाकर्म कर उनको विधि से 

मुक्त कर रहे हैं 

लड़खड़ाते हैं मेरे लफ्ज़ आज 

इंसानियत और हैवानियत को 

मुकाबला करते देख !


~ फ़िज़ा 

2 comments:

पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा said...

सच लिखा है आपने।
हार्दिक शुभकामनाएँ। ।।।

Dawn said...

@पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा Ji : shukriya houslaafzayee ka , Abhar!

ज़िन्दगी जीने के लिए है

कल रात बड़ी गहरी गुफ्तगू रही  ज़िन्दगी क्या है? क्या कुछ करना है  देखा जाए तो खाना, मौज करना है  फिर कहाँ कैसे गुमराह हो गए सब  क्या ऐसे ही जी...