Posts

फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ?

Image
जो कल तक था वो आज नहीं है  जो आज है वो कल तक नहीं था  कल जो होगा वो आज तो नहीं है  फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ? इंसान चाहता कुछ है उसे मिलता कुछ है  उसे जो चाहिए वो मिल भी जाये तो क्या? वो ज़ाहिर उसे करता नहीं सो खुश हो सकता नहीं  फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ? पैदा होते ही नियमों की वस्त्रों में उलझते हैं  बड़े हों या छोटे हर तरह के नियमों में बंधते हैं  गृहस्ता आश्रम में चलकर भी डरके रहते हैं  फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ? जिसकी शिद्दत करता हैं वो दिल-ओ-जान से  जिसके बिना जीना है उसका दुश्वार  उसी को करता याद दिन-रात मगर  नहीं दिल खोलकर जी सकता है न मरना  फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ? जो दीखता है वो होता नहीं  जो होता है वो दीखता नहीं  फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ? फिर काहे कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात है ? ~ फ़िज़ा 

एक था चिड़ा और एक थी चिड़ी...

Image
एक था चिड़ा और एक थी चिड़ी  मज़बूरी कहिये या समाज की रीती  दोनों का ब्याह हुआ मिली दो कड़ी  चिड़ा था बावला चिड़ी थी नकचढ़ी  जितना चिड़ा पैर पकड़ता चिड़ी वहीँ पटकती गुज़रते गए लम्हे कुछ साल यूँ चुलबुलाती  एक वो भी पल आया जब चिड़ा ने ली अंगड़ाई  बहार को आते देख चिड़ा ने दी दुहाई  रंगों की बदलती शाम उसपर ढलती परछाई  चिड़ी थी अब भी अपनी अकड़ में समायी  न जानी कब चिड़ा ने फेर दी नज़र हरजाई  चिड़ा था मस्त सपनो में चिड़ी थी व्यस्त करने में लड़ाई   तरह-तरह के प्रयोग करने लगी चिड़ी जादुई  कहाँ चिड़ा आता वो तो जीने लगा ज़िन्दगी ललचाई  चिड़ी भूल गयी, इस बार गधी पर नहीं परी पर है दिल आई !!! ~ फ़िज़ा 

फिर उस मोड़ पर आगये हम ....!

Image
उसने उस दिन हाथ ही नहीं उठाया  मगर चीज़ें फ़ेंक भी दिया था ! सिर्फ चहरे की जगह ज़मीन आगयी  फिर उस मोड़ पर आगये हम  अकेले आये थे अकेले जायेंगे हम  चाहे धर्म से आये या नास्तिक बनके  जाना तो सभी को एक ही है रस्ते  क्या तेरा है क्या मेरा है  जो आज है बंधन वो कहाँ कल है  जो कल था वो आज हो कहाँ ज़रूरी है  ज़िन्दगी भर नहीं भूलेगी वह रात  एक अनजान रात में हसीं हादसे के साथ ! ~ फ़िज़ा  

कहाँ आगया, हाय इंसान!!!.....

Image
नन्हा सा ही था मगर  उसके भी थे हौसले निडर  चाहता भी वो यही था  जी लूँ किसी कदर  बच सकूँ तो ज़िन्दगी  नहीं तो मौत ही सही ! कितना सहारा हमने दिया? कितनी मदत हमने दी ? कुछ न कर सके तो क्या? जीने का तो हक़ ही था  काहे ऐसी नौबत लायी  सहारे की आड़ में डूब गया  जीने की एक चाह ने  कहाँ से कहाँ इंसान को पहुंचा दिया ? क्या था उसका कसूर? इंसान होने की ये सजा? क्यों नहीं वो पंछी बना  उड़ जाता जहाँ दिल कहे  जी लेता वो भी चंद साँसे  क्या मिला इंसान बनके? क्या किया इंसान ने ? जहाँ एक -दूसरे के दुश्मन बने  कहाँ आगया, हाय इंसान!!! लानत है! ~ फ़िज़ा 

गुज़रते वक़्त के पन्नों को उलटकर देखा...

Image
गुज़रते वक़्त के पन्नों को उलटकर देखा  कहाँ थे, कहाँ को आगये मेरे हमराज़  चेहलती मस्ती भरी दोस्ती फिर वो पल  जहाँ न कोई बंदिश न कोई साजिश  हँसते -खेलते गुज़रते वो पल जो नहीं है  और आज का ये पन्ना जो लिख रहे हैं  हंसी तो है कुछ कम जिम्मेदारी ज्यादा  लोग हैं बहुत दोस्त बहुत कम वक़्त ज्यादा  भरी मेहफिल न अपना सब बेगाना ज़माना  मिलो हंसके बनो सबके बोलो कसके  दिखावे की ज़िन्दगी खोकली आत्माएं  भरी जेबें खोखले दिल भूखी आँखें  जो सिर्फ देखतीं तन ललचाती आँखों से  तो वहां भूखे पेट नंगे जिस्म जीने को तरसे  पन्नें उलटते यहाँ तक पहुंची बस फिर  गुज़रे पन्नों पर ही नज़र गड़ी रही अब तक  के मैं जो लिख आयी वो कहाँ हैं और ये अब? ~ फ़िज़ा 

इजहार-ए -मुहब्बत यूँ भी करना ...!

Image
मेरा दिल दर्द से तू भर दे इतना  के जी न सकूँ चेन से न मरना  लफ़्ज़ों के खंजर से खलिश इतना  के जी न सकूँ चेन से न मरना  इजहार-ए -मुहब्बत यूँ भी करना  के जी न सकूँ चेन से न मरना  दुआएं यूँ देना के बरसों है जीना  मगर ऐसा भी, के जी न सकूँ चेन से न मरना  ~ फ़िज़ा 

बहुत सालों बाद बचपन लौट आया था

Image
बहुत सालों बाद बचपन लौट आया था  किसी से इतने पास होने का एहसास अब हुआ था  जाने कैसे बिताये इतने साल ये अंजाना था  कुछ देर के लिए मानो भूल गया वक़्त हमारा था  लगा हम लौट आये स्कूल की कक्षा में फिर  उसी बेंच पर बैठकर बातें कर रहे थे कुछ देर  भेद-भाव न था आज फिर भी मिलन पुराना था  मानो जैसे पानी और दूध का मिलन था  मिलने की देरी थी फिर जुदा न हो पाना था  लौट आये हैं अपने घरोंदों में अब लेकिन  एक बड़ा हिस्सा छोड़ आये उन्हीं गलियों में  जहाँ हम सब पले -बढे और खेले थे !!! ~ फ़िज़ा