Posts

Showing posts with the label Israel

तेल अवीव - इजराइल की दास्ताँ

Image
  पहुंचे थे यहाँ स्वयंसेवक बनकर, कुछ न पता था जा रहे किधर , मिले कुछ अजनबियों से  वहाँ , जो स्वयंसेवक आये बनकर  असफ नाम का गाइड आया  सभी से मिला स्वागत करते हुए  तेल अवीव के समुन्द्र तट पर गए  कुछ शहर की जानकारी देते हुए  असफ ने हमें उतारा समुन्द्र तट पर, आये हो यहाँ तक तो कुछ काम करो  समुद्र तट में पड़े प्लास्टिक को साफ़ करो  मछलियों के पेट से होकर आते हमारे अंदर  इंसान की फितरत को सुधारें आज नेकी से  ~ फ़िज़ा 

स्वयंसेवक का ये सफर

Image
  कुछ सपने देखने से पहले पूरे होते हैं  ऐसा ही कुछ आजकल हुआ मेरे संग  इजराइल के बारे में सुना तो था बहुत  मगर वहां जाना और लोगों से मिलना  सपने में भी नहीं कभी सोचा जाना वहां  कुछ ने डर जताया और कुछ ने हैरानगी  मगर दिल की सुनने के आदि जो हैं हम  मुड़कर न देखा किसी को फिर चल दिए  खुली आँखों से देखे नज़ारे मिले लोगों से  ज़रूरतमंदों के संग बिताये पल खेले कूदे  कहीं सब्ज़ज़ियाँ तोड़ी तो कहीं धान्य भरे  अस्वस्थ बच्चों को जोकर बनकर हंसाया  ज़मीन से जुड़कर ज़मीन के लोगों से मिले  इंसानियत की हवा और प्यार वहां भी है  हर जाती के लोग वहां भी हैं और खुश हैं  बच्चों के दिलों को जोड़ने वाले इंसान  डॉक्टर के रूप में कितनों को ठीक करते हैं  ज़िन्दगी को ज़िंदगी के करीब आते देखा  इस तरह इजराइल को नज़दीक से देखा  एक सपना जो देखने से पहले पूरा हुआ  स्वयंसेवक का ये सफर दिल बागबां हुआ ! ~ फ़िज़ा