Posts

Showing posts with the label Toronto

मुझे अपना देश बहुत याद आ रहा था ...

Image
तो बात हम कर रहे थे  पादरी की बेटी जिसने  हमें दुनिया दिखाना चाहा  बस से उतरे और क्या देखा हलचल थी वही बाजार जैसी  ज़ोर से लाउडस्पीकर बज रहा था गीत अभी भी याद है कौनसा था  'तू मेरा तू मेरा तू मेरा हीरो नंबर वन' मेरी आँखों में आँसू आ गए थे  पादरी की बेटी यही तीव्रता देखना चाहती थी  मुझे अपने देश को छोड़े एक महीना ही हुआ था  मुझे अपना देश बहुत याद आ रहा था  यही बात थी की मैं हिंदी गीत सुनकर  रो पड़ी और ज़ोर से रोई जहाँ कोई बंदिशें नहीं थीं  यही दृश्य देखकर पादरी की बेटी घबरा गयी  पूछने लगी आप ठीक तो हो? मैं तो   बस  आपको  दिखाना चाहती थी ये जगह   मुझे यकीन था आपको पसंद आएगी ये है   जेरार्ड स्ट्रीट, नाम अंग्रेजी  मगर अपना एक छोटा सा देश समाता है यहाँ  भारतीय गली-कूचों सा जैसे दिल्ली में  कन्नौट प्लेस या फिर पुणे में लक्ष्मी रोड  भरी बाजार भीड़-भाड़ जैसे कोई मेला हो  ज्यादा देर तो हम नहीं थे वहां क्यूंकि  पाबंदिया...