अदा है उसकी ..!


 

ज़िन्दगी है या ज़िंदादिली — अदा है उसकी,
दोस्ती है या दोस्ताना — वफ़ा है उसकी।

मुस्कराहट से जगमग करता हर एक चेहरा,
नवदीप सी रोशन हर दिशा है उसकी।

न केवल परिवार को प्रेम से जोड़े,
दोस्तों में भी अलग ही जगह है उसकी।

आओ आज नवी को दिल से हम मनाएँ,
जन्मदिन की घड़ी को यादगार बनाएँ।

दुआओं से भर दें हम उसकी ज़िंदगानी,
खुशियों के फूल हर राह में सजाएँ।

~ फ़िज़ा 

Comments

Popular posts from this blog

ऐ दुनियावालों ...

लगता है जैसे हँसते हैं इंसानों पे !

ये वैलेंटाइन का दिन